मिशन शक्ति के तहत, महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए समग्र एवं पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिसमें प्रौद्योगिकी-जनित अपराधों से सुरक्षा भी शामिल है
“ पुलिस” और “सार्वजनिक व्यवस्था” भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य के विषय हैं। तदनुसार , अपराधों , जिसमें साइबर अपराध भी शामिल हैं , की रोकथाम , पहचान , जांच और अभियोजन की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्र सरकार नीतिगत हस्तक्षेप , परामर्श , समन्वय तंत्र , कानूनी ढाँचों और क्षमता विकास के लिए वित्तीय सहायता के माध्यम से सहयोग प्रदान करती है। सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म , जिनमें सोशल मीडिया और डेटिंग एप्लिकेशन शामिल हैं , के बढ़ते दुरुपयोग पर ध्यान दिया है , जैसे कि फर्जी प्रोफ़ाइल बनाना , पहचान के दुरुपयोग से महिलाओं का उत्पीड़न , साइबर उत्पीड़न , डीपफेक और बिना सहमति के तसवीरों को साझा करना। जबकि डिजिटल तकनीकें महिलाओं को शिक्षा , रोजगार , सूचना तक पहुँच और सार्वजनिक सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं , सरकार यह भी स्वीकार करती है कि उभरती तकनीकों का दुरुपयोग महिलाओं और बच्चों की गरिमा , गोपनीयता , सुरक्षा और भलाई...