नारी शक्ति तेजी से आगे बढ़ी!
महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर ३७.० प्रतिशत
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा ९ अक्टूबर २०२३ को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट २०२२ - 23 से पता चलता है कि 'श्रम बल भागीदारी मापने के 'सामान्य स्थिति' सिद्धांत के अनुसार, देश में महिला श्रम बल भागीदारी में उल्लेखनीय सुधार हुआ और यह दर २०२३ में बढ़कर ३७.० प्रतिशत हो गई जो पहले 4.२ प्रतिशत अंक थी।
महिला श्रम बल भागीदारी दर में यह महत्वपूर्ण उछाल महिलाओं के दीर्घकालिक सामाजिक- राजनीतिक आर्थिक और विकास के उद्देश्य से की गई नीतिगत पहलों से महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के सरकार के निर्णायक कार्यक्रम का परिणाम है। भारत सरकार की पहल महिलाओं के जीवनचक्र तक फैली हुई है, जिसमें लड़कियों की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता सुविधा और कार्यस्थल में सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पहल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नीतियां और कानून सरकार के 'महिला-नेतृत्व वाले विकास' एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्रोत: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण २०२२-23
***
एमजी/एमएस/एएम/आरपी/केपी(रिलीज़ आईडी: 1967309) आगंतुक पटल : 240 प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2023 by PIB Delhi