हमारा प्रयास है कि महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, उनकी कौशल में वृद्धि हो, आय के अवसरों का विस्तार हो, सम्मान बढ़े और वे आत्मनिर्भर बनें: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने आज बजट के बाद वेबिनार का आयोजन किया
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने आज बजट के बाद एक महत्त्वपूर्ण वेबिनर का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने व सभी महिला-संचालित विकास के लिए बजट में घोषित नीतिगत पहलों के बारे में जानकारी दी गई।महिला और बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवीजी ने उद्घाटन भाषण में महिला-संचालित विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि , "माननीय प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में हमारा प्रयास है कि महिलाएं शारीरिक और मानसिक इन दोनों रूप से स्वस्थ रहें, उनकी कौशल में वृद्धि होती रहे , उनके आय के अवसरों का विस्तार हो, उनका सम्मान बढ़े और वे आत्मनिर्भर बनें। हमारा निरंतर प्रयास है कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण चाइल्डकेयर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं और इसके कारण कामकाजी माताओं को अपने करियर को आगे बढ़ाने में सहायता मिले।"
वित्तीय वर्ष २०२४ - २५ के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष रूपसे 3.3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन आवंटनों से मंत्रालयोंऔर विभागों के प्रयासों को और बढ़ावा मिलता रहेगा , जिससे महिलाओं की कार्यस्थल में भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और क्रेच जैसी सुविधाओं का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के उपाय लागू किए जा सकेंगे।
महिला और बाल विकास सचिव, यूएन वीमेन और विश्व बैंक, इन सभी के प्रतिनिधियों ने बजट में महिलाओं के विकासोपर केंद्रीय बजट की सभी मुख्य विशेषताओं के बारे में बात की। कुछ राज्य सरकारों ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और क्रेच सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपनाई गईं शानदार पहलों और नवीन दृष्टिकोणों को भी यह पर साझा किया।
इस वेबिनार में सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के हितधारकों ने व्यापक रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रमका आयोजन शास्त्रीभवन, नई दिल्ली में किया गया और इसे ऑनलाइन भी https://webcast.gov.in/mwcd के माध्यम से भी एक्सेस किया गया।
मंत्रालय ने सपूर्ण देश में सभी महिला-संचालित विकास के लिए एक समावेशी और सहायक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और क्रेच सुविधा
****
एसएस/एमएएस प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2024 by PIB Delhi